पुलिस ने दबोचा फरार हत्या का आरोपी

0
करैरा। पुलिस ने हत्या के मामले में फरार आरोपी को पकडऩे की कार्रवाई की है। पकड़े गए आरोपी पर एक हजार रूपए का ईनाम घोषित था और पुलिस उसे काफी दिनो से तलाश कर रही थी।

जानकारी के मुताबिक 1 अक्टृूबर 2014 को टोड़ा गांव में रहने वाले मंगल सिंह यादव की पुरानी रंजिश पर से हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगो पर मामला दर्ज कर लिया था और दो आरोपियों को छोड़ सभी को गिर तार कर लिया था।

लेकिन दो आरोपी भगवान सिंह यादव व रामकुमार यादव को पुलिस नही पकड़ पाई थी। इन फरार आरोपियों पर एसपी ने जहां रामकुमार पर 5 हजार तो वही भगवान सिंह पर एक हजार रूपए का ईनाम घोषित कर दिया था।

पुलिस ने इनमें से भगवान सिंह को पकडऩे की कार्रवाई की है। आरोपी को पकडऩे में टीआई करैरा पीपी मुदगल सहित उनि नवल सिंह यादव, उनि अशोक परिहार, चरण सिंह, चंद्रशेखर मीणा, अशोक तिवारी, नरेन्द्र पाल की अहम भूमिका रही।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!