शिवपुरी- जिले के बैराढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कालामढ़ निवासी युवती का विवाह श्योपुर के ग्राम जागदा थाना बरगंवा श्योपुर में हुआ था। बीते कुछ दिनों से इस विवाहित को ससुरालियों द्वारा दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाने लगा और मारपीट भी की गई।
ससुरालियों की प्रताडऩा से तंग आकर विवाहिता ससुराल छोड़ मायके आ गई और ससुरालियों की प्रताडऩा का मामला पुलिस में दर्ज करा दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम कालामढ़ निवासी कृष्णा पत्नि दिलीप प्रजापति उम्र 25 वर्ष का विवाह श्योपुर के ग्राम जागदा में हुआ था। यहां दिलीप और कृष्णा में विवाद के बाद तो कुछ समय के लिए सब ठीक ठाक रहा लेकिन बाद में कृष्णा पर पति दिलीप व अन्य परिजनों प्रभुदयाल, संतो बाई प्रजापति की प्रताडऩाऐं बढऩे लगी।
जब तक कृष्णा में सामथ्र्य था तब तक वह इन सभी की प्रताडऩाऐं झेलती रही लेकिन बाद में दहेज के लिए मारपीट भी शुरू कर दी गई।
कृष्णा ने ससुरालियों से तंग आकर अपने मायके बैराढ़ आई और यहां आकर उसने अपने परिजनो के साथ मिलकर ससुरालीजन पति दिलीप, प्रभुदयाल व संतोबाई प्रजापति के विरूद्ध थाना बैराढ़ में दहेज प्रताडऩा व मारपीट का मामला पंजीबद्ध करा दिया। पुलिस ने धारा 498ए, 323,34 ताहि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।