शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के ब्लूखो फाटक के पास दो ट्रकों की हुई आमने-सामने की भिड़ंत में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 323, 294 एवं 304 ए का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीए 8527 जो शिवपुरी की ओर से ग्वालियर के लिए जा रहा था वहीं ग्वालियर से शिवपुरी की ओर आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी 06 एचसी 1587 की आमने सामने भिड़ंत हो गई।
इस घटना में ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीए 8527 का चालक वीरेन्द्र सिंह पुत्र गंगासिंह सिकरवार निवासी गढ़ीशरन खेरागढ़ जिला आगरा की मौत हो गई।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक दशरथ पवार के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया है, वहीं ट्रक को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।