शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम खजूरी और गूगरीपुरा के बीच रेलवे ट्रेक पर आज सुबह एक युवक की लाश पड़ी हुई मिली जिसके शरीर पर काफी चोट के निशान थे वहीं उसके दोनों पैर कटे हुए थे।
पुलिस को मृतक युवक के पेंट के जेब से एक मोबाइल भी मिला है लेकिन उसकी बेटरी डिस्चार्ज है जिस कारण पुलिस उसकी पहचान नहीं कर पाई। समाचार लिखे जाने तक युवक के मोबाइल की डिटेल खंगाली जा रही थी। वहीं उसकी पहचान करने का भी प्रयास किया जा रहा था। मृतक जींस का पेंट और शर्ट पहने हुए था जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।