व्यापारी के घर चोरी का असफल प्रयास

Updesh Awasthee
0


शिवपुरी। दिनारा में बीती रात्रि चोरों ने एक व्यापारी के सूने घर पर चोरी करने का प्रयास किया लेकिन चोर सफल नहीं हो सके। 

घटना के समय पूरा परिवार विदिशा गया हुआ था। आज सुबह जब उन्हें जानकारी लगी तो वह वापस लौटे और उन्होंने पुलिस को बताया कि चोर उनके घर से कोई सामान चोरी करके नहीं ले गये हैं। इस मामले में पुलिस ने धारा 457 का प्रकरण दर्ज कर लिया है। 

व्यापारी दिनेश कसाब के भतीजे रवि कसाब ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि उनके चाचा दिनेश कसाब पूरे परिवार के साथ विदिशा अपने पुत्र से मिलने गये हुए थे और घर ताला लगा हुआ था। 

रात्रि 12 से आज सुबह 4 बजे के बीच कोई अज्ञात चोर ने उनके घर के मु य दरबाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर प्रवेश कर गया, लेकिन किसी के आने की आहट सुनकर चोर भाग गये। 

सुबह जब उन्होंने मकान का ताला टूटा देखा तो पुलिस को सूचना दे दी जिस पर दिनारा थाना प्रभारी परमानंद शर्मा मयदल बल के साथ वहां पहुंच गये। सुबह ही चोरी की सूचना गृहस्वामी दिनेश कसाब को दी गई जो दोपहर तक दिनारा पहुंचे जहां उन्होंने घर में देखा तो उनका सारा सामान सुरक्षित था।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!