शिवपुरी। जिले के गोपालपुर थानाना क्षेत्र में पुराने विवाद के चलते युवक का रास्ता रोकर मारपीट की घटना सामने आई है। इस मामले में पीडि़त ने पुलिस थाने में आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज करा दिया जिन्होंने मिलकर पीडि़त के साथ पुराने विवाद के चलते मारपीट की घटना को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार थाना गोपालपुर के गोपालपुर गांव निवासी कल्ली पुत्र रामविलास उम्र 27 वर्ष का विवाद दीवान पुत्र हजारी वाल्मीक निवासी देवपरी थना बैराढ़ से चल रहा था। बीती शाम 6 बजे के लगभग जब कल्ली अपने घर की ओर जा रहा था कि तभी दीवान ने उसे बीच रास्ते में रोक लिया और उससे विवाद करने लगा।
इस बीच दीवान ने आते ही मारपीट कर दी और मौके से भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 341,294,323,506 ताहि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।