शिवपुरी। पुलिस थाना देहात के जवाहर कॉलोनी क्षेत्र में एक युवक ने किन्हीं अज्ञात कारणों के चलते किचिन के गेट पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को लगी और पुलिस ने मौका मुआयना कर मामला जांच में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार जवाहर कॉलोनी में रहने वाले सूर्यप्रताप पुत्र अरविन्द सिंह राजावत बीते रोज अपने घर में था। इसी बीच सूर्यप्रताप ने किन्हीं अज्ञात कारणों के चलते घर में ही किचिन गेट के बाहर ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली और कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।
युवक को घर में मृत देख परिजनों की चीख पुकार मच गई। बाद में पुलिस को जानकारी मिली तो पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला जांच में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।