शिवपुरी। जिले के अनुविभागीय दण्डाधिकारी करैरा के पद पर कोलारस से स्थान्तरित होकर आए आर.के.पाण्डे ने आज वर्तमान एसडीएम मुकेश शर्मा से पदभार ग्रहण किया।
इस दौरान उन्होंने स्थानीय कार्यालयों का भ्रमण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियो से परिचय प्राप्त किया और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार यू.सी.मेहरा, एएसएलआर श्री राजपूत सहित अन्य अमला उपस्थित था।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।