शिवपुरी। शिवपुरी नगरपालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह और उपाध्यक्ष अनिल शर्मा अन्नी के साथ पार्षदों ने कल नगरपालिका कार्यालय में कर्मकार कल्याण भवन सह निर्माण विवाह सहायता के 25-25 हजार रुपये के चैक 11 लोगों को वितरित किये।
इससे पहले 19 लोगों को विवाह सहायता राशि वितरित की गई थी। यह सहायता राशि तीसरी बार नपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष के द्वारा वितरित की गई।
इस दौरान नपा उपाध्यक्ष अन्नी शर्मा हितग्राहियों से संवाद भी किया। उन्होंने हितग्राहियों से जानकारी ली कि किसी भी कर्मचारी या अधिकारी ने उनसे सहायता राशि देने के ऐवज में कोई रुपयों की मांग तो नहीं की जिस पर हितग्राहियों ने उन्हें इस दौरान कोई भी परेशानी नहीं हुई और न ही किसी ने उनसे रुपयों की मांग की।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।