अस्पताल में घंटों पड़ी रही वृद्ध की लाश

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिला अस्पताल में आज सुबह एक वृद्ध की मौत हो जाने के बाद उसका शव घंटों ट्रोमा सेंटर में पड़ा रहा जिसकी सुध किसी ने भी लीं। वहीं पुलिस भी सूचना के करीब चार घंटे बाद अस्पताल पहुंची। मृतक वृद्ध की पहचान नहीं हो सकी।

वहीं उसका शव समाचार लिखे जाने तक ट्रोमा सेंटर में ही पड़ा हुआ था और पुलिस उसकी शिना ती के प्रयास कर रही है। अस्पताल में तैनात गनमैन हरिबल्लभ शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार मृतक वृद्ध पिछले दो तीन दिनों से अस्पताल में स्थित मंदिर के पास बैठा रहता था।

गनमैन ने बताया कि कल जब वृद्ध मंदिर के पास बैठा था तो उसने उससे पूछा कि क्या वह अस्पताल में भर्ती है तो उक्त वृद्ध ने नहीं में जबाव दिया।

रात्रि में गनमैन उसे मंदिर पर ही छोड़कर घर चला गया लेकिन आज सुबह वह अस्पताल  पहुंचा तो वृद्ध मृत अवस्था में पड़ा हुआ था जिसकी सूचना गनमैन ने अस्पताल स्टाफ को दी बाद में साढ़े 7 बजे पुलिस को दी, लेकिन पुलिस करीब चार घंटे बाद वहां पहुंची और मृतक की जानकारी एकत्रित करनी शुरू की। मृतक के पास एक थैला भी मिला है जिसमें उसके कपड़े आदि रखे हुए थे।

कहीं उपचार के अभाव में तो नहीं हुई वृद्ध की मौत
अस्पताल में जहां गनमैन वृद्ध को स्वस्थ बता रहा था वहीं वहां मौजूद लोगों का कहना है कि उक्त वृद्ध पिछले दो तीन दिन से बीमार था और उसे उपचार नहीं मिल रहा था जिस कारण उसने दम तोड़ दिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!