फांसी पर लटका युवक, पुलिस ने संदिग्ध मौत माना

Updesh Awasthee
0

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ला में बीती रात्रि एक युवक ने फांसी लगा ली थी। जिसकी अस्पताल लाते समय मौत हो गई। इस मामले को पुलिस संदिग्ध मानकर जांच करने में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार सुनील उर्फ नीटू शिवहरे पुत्र हरिशंकर शिवहरे की फांसी लगाकर आत्महत्या की। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की जिस पर पुलिस को जानकारी मिली कि नीटू शराब पीने का आदी था और आये दिन उसके घर पर इसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था।

बीती रात्रि शाम 7.30 बजे फांसी पर झूल गया। जिसे परिजन अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अभी इस मामले की जांच चल रही है और उसकी मृत्यु का कारण क्या था यह पीएम और जांच के पश्चात पता चलेगा।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!