अज्ञात कारणों के चलते युवक फांसी पर झूला

Updesh Awasthee
0


शिवपुरी। ठकुरपुरा में आज सुबह एक युवक की लाश घर में लटकी हुई मिली, जिससे प्रतीत होता है कि युवक ने आत्महत्या की है, लेकिन आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है।

बताया जाता है कि उक्त युवक घर पर अकेला था और उसकी पत्नी और बच्चे बाहर गए हुए थे। इसी बीच यह घटना घटित हो गई जिसकी जानकारी आज सुबह लगी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और मर्ग कायम कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गणेश पुत्र ताराचंद जाटव उम्र 45 वर्ष निवासी ठकुरपुरा अपनी पत्नी और बच्चों के बाहर जाने के बाद से ही घर में अकेला था। रात्रि में उसने प्लास्टिक की रस्सी से फांसी का फंदा बनाया और उस पर झूल गया।

आज सुबह जब वह घर से बाहर नहीं निकला तो पड़ोसियों को संदेह हुआ और उसके दरबाजे को खटखटाया, लेकिन उसने दरबाजा नहीं खोला।

बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरबाजा खोला तो उसकी लाश लटकी हुई थी बाद में पुलिस ने उसे फांसी के फंदे से उतारा और उसे पीएम के लिए भेज दिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!