शिवपुरी। सन 2011 में मगरौनी चौकी अतंर्गत कपूरचंद जैन के यहां 80 लाख की डकैती डालने वाले आरोपियों में से एक आरोपी को गिर तार करने में सफलता प्राप्त की है। बताया गया है कि पकडे गए उक्त बदमाश पर 5 हजार रूपए का ईनाम था।
शिवपुरी एसपी मो.यूसुफ कुर्रेशी ने बताया कि पिछले 4 चार से मगरौनी डकैती काण्ड का आरोपी रमेश पुत्र मदन सिंह गुर्जर उम्र 55 वर्ष थाना पनिहार ग्वालियर फरार था। इस कारण इस बदमाश पर 5 हजार रूपए का ईनाम घोषित कर था।
इस फरारी को पकडने के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय कर रखा था। तभी मुखबिर से सूचना मिली की उक्त फरारी बदमाश गोल पहाडिय़ा निवास कर रहा है। मुखविर की इस सूचना पर थाना प्रभारी नरवर को निर्देशित किया गया।
इस बदमाश को पकडऩे के लिए थाना प्रभारी उत्तम सिंह मडेलिया द्वारा उनि.एस.एस यादव, सउनि. अरप्रसाद, प्रआर. दिनेश यादव, आर.अरविंद कुमार और आर.रामहेत को टीम बनाकर योजनावद्व तरिके से उक्त स्थाई फरारी बदमाश को गिर तार कर लिया गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।