इमलावदी में बलवा, 12 के खिलाफ FIR

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम इमलावदी में कल शाम खेत से रास्ता निकालने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए जिसमें दोनों ओर से तीन लोग घायल हो गये। इस मामले में पुलिस ने दोनों ओर से 12 लोगों के खिलाफ क्रॉस प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले पक्ष के राजभान यादव का खेत गांव में मौजूद है जिसमें से गांव में आने जाने के लिए लोगों ने अस्थाई मार्ग बना लिया था।

वहीं दूसरे पक्ष के लाखन सिंह यादव उस खेत से स्थाई रास्ता बनाने के लिए राजभान पर दबाव डाल रहे थे लेकिन जब राजभान ने रास्ता नहीं दिया तो आरोपी लाखन यादव, राजकुमार यादव, अरविंद यादव, भगवान सिंह यादव, फूलसिंह यादव, सुनील यादव और इन्द्रकुमार यादव ने कल शाम साढ़े 5 बजे उसके खेत पर पहुंचकर राजभान के बड़े भाई कल्ला यादव की लाठी, डंडे और फर्सों से मारपीट कर दी।

जब यह जानकारी परिजनों को लगी तो वह भी एकत्रित होकर वहां पहुंच गए और राजभान सहित कल्ला यादव, गोलू यादव, संजीव यादव और बंटी यादव ने भी दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया जिसमें लाखन सिंह यादव और उसका पिता भगवान सिंह यादव घायल हो गए।

इसके बाद यह मामला पुलिस थाने पहुंचा और पुलिस ने राजभान यादव की फरियाद पर से लाखन, राजकुमार, अरविंद, भगवान सिंह, फूलसिंह, सुनील और इन्द्रकुमार के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 323, 324, 294, 506 बी का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।

 जबकि दूसरी ओर से लाखन सिंह यादव की फरियाद पर से आरोपी राजभान सिंह कल्ला यादव, गोलू, संजीव और बंटी के खिलाफ उन्हीं धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!