गश्त पर निकले एसडीओपी का वाहन पलटा, 3 घायल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बीती रात्रि सीआरपीएफ कैंप के पास शिवपुरी एसडीओपी एसकेएस तोमर का वाहन उस समय पलट गया जब वह रात्रि गश्त कर रहे थे।

बताया जाता है कि सामने कोई युवक जो विक्षिप्त हालत में था उसे बचाने के फेर में वाहन पलट गया जिससे वाहन में सवार एसडीओपी एसकेएस तोमर सहित वाहन का चालक शाहिद खान और गनमैन मेघसिंह घायल हो गये। फिलहाल इस मामले में कोई भी प्रकरण कायम नहीं हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि करीब डेढ़ से दो बजे के बीच एसडीओपी श्री तोमर अपने सरकारी बुलेरो वाहन क्रमांक एमपी 03, 1702 में सवार होकर रात्रि गश्त के लिए निकलते थे।

बताया जाता है कि जैसे ही उनका वाहन सीआरपीएफ कै प के पास कैंची बीडी फार्म हाउस के पास पहुंचा तभी एक युवक जो काले कपड़ेे पहने हुआ था वह अचानक वाहन के सामने आ गया जिससे चालक शाहिद खान ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन इसी फेर में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

घटना में श्री तोमर के कंधे और पैर में चोट आई हैं और चालक और गनमैन को भी मामूली चोटें आई हैं।

घटना के बाद जब उक्त युवक को पकड़ा तो वह विक्षिप्त नजर आ रहा था जिसे पकड़कर पुलिस देहात थाना ले आई और जहां उसे बैठा रखा है। फिलहाल इस पूरे मामले में कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!