छात्रावास अधीक्षक खाना नहीं देता, मांगो तो मारता है

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। सतनवाड़ा के अनु.जाति जजा. बालक छात्रावास के आज लगभग एक दर्जन छात्रों ने जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन सौंपा जिसमें छात्रों ने छात्रावास अधीक्षक परमानंद परिहार एवं चपरासी राजकुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह छात्रों को जाति सूचक गालियां देने के साथ-साथ उनकी मारपीट भी करते हैं और उन्हें भरपेट भोजन नहीं देते हैं जब वे इसका विरोध करते हैं तो उन्हें सजा दी जाती है।

छात्रों द्वारा दिये गये आवेदन में छात्र संजीव जाटव पुत्र आशाराम जाटव निवासी घोंघाई, प्रशांत जाटव पुत्र हरविलास निवासी सूंड, परिवेश पुत्र कल्याण जाटव सहित अनेकों छात्रों ने कलेक्टर को दिये आवेदन में उल्लेख किया कि है छात्रावास अधीक्षक द्वारा विगत दिवस उनकी इसलिए पिटाई की गई क्योंकि उन्हें खाने के लिए भोजन न मिलने पर छात्रावास से निकलकर बाहर स्थित वह एक होटल पर खाना खाने चले गये जिससे छात्रावास अधीक्षक परमानंद परिहार और चपरासी राजकुमार ने छात्रों को पकड़कर जमकर धुनाई लगा दी वहीं उनको जातिसूचक गालियां देकर अपमानित किया गया।

उक्त छात्रों ने कलेक्टर राजीवचंद दुबे से मांग की है कि अधीक्षक और चपरासी पर शीघ्र अतिशीघ्र कार्यवाही की जाये क्योंकि उक्त दोनों ने पूरे छात्रावास में अपना आतंक फैला रखा है ऐसी स्थिति में उन्हें वहां रहने में जान का खतरा बना रहता है, वहीं छात्रावास अधीक्षक उन्हें धमकी दे रहा है कि उन्हें छात्रावास से निकालकर नई भर्ती की जायेगी।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!