एसबीआई ऑफीसर्स महिला क्लब का सांस्कृतिक निशा कार्यक्रम संपन्न

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के टूरिस्ट विलेज में बीते रोज एसबीआई ऑफीसर्स महिला क्लब शिवपुरी शाखा द्वारा महिला क्लब के गठन को एक वर्ष पूर्ण होने पर क्लब द्वारा सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित महिला क्लब अध्यक्ष श्रीमती अल्पना अर्गल, कल्पना श्रीवास्तव, एवं डीआईजी सीआरपीएफ श्री चौहान, आईटीबीपी डीआईजी श्री सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला कलेक्टर राजीवचन्द्र दुबे, एडीएम जेडयू शेख, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह एवं आलोक एम इंदौरिया, सपरिवार उपस्थित थे। महिला क्लब की अध्यक्षा श्रीमती अल्पना अर्गल द्वारा एक वर्ष में किये गए विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

उसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। जिनमें प्रमुख रूप से एकल नृत्य, समूह नृत्य, कपल नृत्य, कविता पाठ, एवं लागुरिया गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। कत्थक नृत्य की शानदार प्रस्तुति डीपी शर्मा की पुत्री कु. उदीता शर्मा द्वारा दी गई।

कपल नृत्य में एसबीआई के सहायक महाप्रबंधक दिनकर अर्गल व श्रीमती अर्गल द्वारा डूबी-डूबी गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। मु य प्रबंधक नीरज चौबे व श्रीमती चौबे द्वारा देता जईयो रे पर कपल नृत्य किया गया। संस्था की महिलाओं द्वारा समूह नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

एडीएम श्री शेख एवं सीआरपीएफ कमाण्डेंट मेघराज द्वारा सुन्दर गायन की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर सीआरपीएफ कमाण्डेंट मेघराज, आईटीबी कमाण्डेंट रोशन लाल ठाकुर, महिला क्लब की श्रीमती लक्ष्मी सेंगर, श्रीमती ऊषा अग्रवाल, श्रीमती नीतू शर्मा, श्रीमती जया वर्मा, श्रीमती अंकिता बंसल, श्रीमती गुप्ता, श्रीमती मनीषा चौबे, श्रीमती निशी गर्ग, के अलावा महिला क्लब की समस्त महिलायें एवं आरबीओ व एसबीआई का समस्त स्टाफ उपस्थित था।

संचालन बीएम सोनी व श्रीमती मंजू गर्ग ने किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित समस्त अतिथियों का आभार प्रदर्शन एसबीआई के सहायक महाप्रबंधक दिनकर अर्गल द्वारा किया गया।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!