शिवपुरी। रन्नौद के ग्राम बामौर में बच्चों की मैपिंग की जानकारी लेने गए अम्हारा गांव के स्कूल शिक्षक शिवनाथ सिंह चौहान के साथ मानाखेड़ा के सहायक अध्यापक बद्रीप्रसाद पाल ने मारपीट कर दी।
घटना आज की बताई जा रही है। पीडि़त शिक्षक शिवनाथ ने बताया कि जब उसने बच्चों की मैपिंग संबंधी जानकारी ब्रदीप्रसाद से मांगी तो बद्रीप्रसाद ने जानकारी देने की बजाए उसकी जमकर मारपीट कर दी। पुलिस ने शिवनाथ की शिकायत पर आरोपी शिक्षक बद्रीप्रसाद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।