पेड को फाड कर प्रकट हुए भगवान शनिदेव

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के खनियाधानां क्षेत्र की एक पंचायत के ग्राम में वर्षो पुराने बरगद के पेड को फाड़ कर आज शनिचरी अमवस्या के दिन भगवान शनिदेव की प्रतिमा प्रकट हुई है। इस प्रतिमा को देखने के लिए हजारो की संख्या में देखने के लिए दर्शनार्थी पहुंच रहे है। जानकारी के अनुसार जिले के खनियाधानां नगर से मात्र 3 किमी की दूरी पर पनिहार गांव में एक वर्षो पुराना बरगद का पेड़ अपने आप स्वत: ही फट गया। और 2 टूकडो में बट गया। बताया गया है कि आज न तो इस क्षेत्र में आंधी आई है और न ही तूफान। 

बताया जा रहा है कि इस पेड के फटने और टूटने के कारण मार्ग रूक गया तो स्थानीय निवासी शिवराज यादव शिक्षक,बुदेंला यादव और रमेश प्रजापति ने इसकी काट-झाट शुरू कर दी। तभी एक रमेश प्रजापति को ऐसा लगा कि मेरी कुल्हाडी किसी पत्थर जैसी किसी चीज से  टकराई है। 

ऐसा लगने पर धीरे धीरे से उस जगह को हाथ से साफ किया गया तो देखा कि किसी तरह की प्रतिमा इस पेड के जडो में फसी हुई है। बडी ही सावाधानी से इस प्रतिमा को इस पेड के ताने से निकाला गया। यहां आधे फुट की  मूर्ति भगवान शनिदेव की निकली। 

आज शनिचरी अमवस्या का दिन होने के कारण और भगवान शनिदेव की प्रतिमा प्रकट होने के कारण वहां काफी संख्या में भक्तो की भीड जमा हो गई। समाचार लिखे जाने तक अभी वह प्रतिमा वही रखी हुई है। और भगवान शनिदेव की पूजा अर्चना जारी है। अभी यह स्पष्ट नही हो सका है कि यह प्रतिमा किस धातु की है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!