शिवपुरी। जिले के बैराड थाना क्षेत्र के ग्राम मारौरा से एक नाबालिग लडकी को गर्भपात के लिए जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल प्रबंधन ने नाबालिग गर्भवती लडकी का पर्चा बनाकर उसे एडमिट कर लिया, उसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी जब यह बात पुलिस को पता चली तो लड़की व उसके साथ आए लोग अस्पताल से गायब हो गए।
बताया गया है कि मंगलवार दोपहर मरौरा के 14 साल की लड़की परिजनों के साथ जिला अस्पताल पहुंची जिला अस्पताल में जब काउंटर पर पर्चा बनवाने गई तो इस बात का खुलासा हुआ कि वह नाबालिग है और उसे पांच माह का गर्भ ठहरा हुआ है स्टाफ ने गर्भवती होने के कारण गर्भस्थ शिशु के पिता का नाम पूछा तो किसी ने नहीं बताया।
अंतत: इस बात की पुष्टि हो गई कि मामला अवैध संबंध से या लडकी के साथ बलात्कार से ठहरे गर्भ का है, परिजनों ने भी मामले में किसी भी तरह की सूचना पुलिस को नहीं दी तब अस्पताल प्रबंधन ने सूचना पुलिस को दी सूचना पर पहुंचे अस्पताल चौकी प्रभारी प्रीतम सिंह का कहना है कि हमें अस्पताल से तहरीर मिली हम मामला देखने पहुंचे तो किसी ने कुछ नहीं बताया।
दोबारा जब बयान दर्ज करने पहुंचे तो वह सब गायब थे। हमने बैराड थाने को मामले की सूचना दे दी है शाम को लडकी व उसके परिजन अस्पताल से चले गए थे। अस्पताल प्रबंधन ने उनकी तलाश की, लेकिन देर रात तक उनका पता नहीं चल सका।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।