भोपाल। इंदौर, शिवपुरी और मंदसौर में निजी विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए संशोधन विधेयक को हरी झंडी दी गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया।
कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए सरकार के प्रवक्ता स्वास्थ्य मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि अशोकनगर, अनूपपुर और अलीराजपुर में जिला रोजगार कार्यालय खोलने और इसके लिए पांच-पांच पद बनाने के साथ संसाधनों के लिए खर्च की स्वीकृति दी गई।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।