शिवपुरी। पोहरी के ग्राम मारोरा में रहने वाले दो मासूम चचेरे भाईयों में आज शाम को सड़क पार करते समय एक यात्री बस ने टक्कर मार दी।
इस घटना में दोनो बच्चें गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैै। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम मारोरा में रहने वाले दो चचेरे भाई गौरव योगी(4) व अंकेश योगी(6) दोनो आज शाम करीब 5 बजे सड़क पार कर रहे थे इसी दौरान सामने से आ रही एक यात्री बस ने दोनो मासूमों में टक्कर मार दी।
घटना में दोनो गंभीर रूप से घायल हुए है जिन्हे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।