घर से चुराए पैसे जुए में हार गया था: इसलिए मार ली गोली

0
शिवपुरी। विगत माह 13-14 जून की रात्रि एक युवक जानू उर्फ टिंकल पुत्र मुरारीलाल राठौर निवासी मनियर की एक मैदान में लाश पड़ी हुई मिली थी जिसके पास एक कट्टा और दो जिंदा राउण्ड बरामद किये गये थे इस मामले में पुलिस ने जांच की। जिसमें ज्ञात हुआ कि युवक ने अपने परिजनों से परेशान होकर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

विदित हो कि 13 जून को मृतक जानू उर्फ टिंकन राठौर के भाई सुनील राठौर ने पुलिस को दी थी उसका भाई घर से गायब है और दूसरे दिन उसकी लाश घर से कुछ दूरी पर स्थित एक मैदान में पड़ी हुई मिली जहां उसके  पैरों के पास एक कट्टा भी बरामद हुआ, वहीं उसकी पेंट की जेबों से एक-एक राउण्ड भी बरामद हुए जिस पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू की।

जांच में ज्ञात हुआ कि मृतक वह कट्टा खुद इस्तेमाल करता था कट्टे का टेस्ट कराया। जिसमें ज्ञात हुआ कि मृतक ने अपने घर से 1 लाख 80 हजार रुपये चोरी किये थे जिन्हें वह जुए में हार गया था।

इसके बाद से ही परिजन उस पर दबाव बना रहे थे वह उक्त रुपये वापस लाये वहीं उसकी मारपीट भी की और उसे यह कहते हुए घर से निकाल दिया था कि जब वह पैसे लेकर नहीं आयेगा वह घर में प्रवेश न करे। इसके बाद युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!