फिजीकल चौकी का घेराव, छात्र के अपहरण का मामला दर्ज

0
शिवपुरी। फिजीकल चौकी क्षेंत्र में रहने वाले एक परिवार को अपनी बेटी के गायब हो जाने की रिर्पोट लिखबाने के लिए फिजीकल चौकी का घेराब करना पडा,जब जाकर उसकी नाबालिग छात्र के अपहरण का मामला फिजीकल पुलिस ने दर्ज किया।

जानकारी के मुताबिक संजय कॉलोनी में रहने वाला १६ साल का बालक सौरभ पुत्र शेरू खटीक सोमवार को दोपहर में करीब 12 बजे घर से 500  रूपए लेकर कुछ किताबें लेने की बात बोलकर घर से निकला था।

इसके बाद से वह आज शाम तक घर वापस नही आया। इस पर परिजनो ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नही लगा।

लिसके बाद परिजन चौकी पहुंचे लेकिन फिजीकल चौकी ने उनकी बात को गंभीरता नही लिया। उसके बाद  आज शाम को गायब बालक के परिजन व आसपास से दर्जनो की सं या में लोग फिजीकल चौकी पहुंच गए।

और चौकी का घेराव करते हुए पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की मांग की जिस पर से पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!