शिवपुरी। शहर के मनियर क्षेंत्र में रहने वाले एक युवक मगलिया राठौर की आज सुबह पाटौर पर काम करने के दौरान करंट लगने से मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि सुबह के समय जब वह काम कर रहा था तो अचानक से ऊपर से गुजरे हुए तार के संपर्क में आने से यह हादसा हो गया।
इधर करंट लगने से गाय की मौत
शहर के बड़ा लुहारपुरा में स्थित एक बिजली के खंभे में करंट फैल गया और इसकी चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आसपास रहने वाले कुछ लोगो को भी मामूली रूप से करंट के झटके महसूस हुए है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।