रामेश्वरम यात्रा के लिए 5 अगस्त तक भरे जाएगें आवेदन

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत शिवपुरी जिले से विशेष रेल स्थानीय रेलवे स्टेशन से रामेश्वरम् के लिए 384 यात्रियों को लेकर 19 अगस्त को प्रस्थान करेगी और यह ट्रेन 24 अगस्त को लौटकर आएगी।

इसके लिएआवेदकों से 5 अगस्त तक आवेदन मांगे गए हैं। यात्रा हेतु आवेदन नगपालिका व नगर पंचायत, जनपद पंचायत और तहसीलों में दिये जा सकते हैं।

पूर्व में आवेदन कर चुके पर अभी तक यात्रा में नहीं गये वरिष्ठ नागरिक सहमति-पत्र देकर अपने नाम यात्रा के आवेदन में शामिल करा सकते हैं। उन्हें पृथक से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

मु यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक आवेदन करके यात्रा कर सकेंगे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!