चैंक बाउंस के मामले में अंकित खंडेलवाल को जेल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिला न्यायालय के न्यायाधीश हिमांशु कौशल ने चैंक बांउस के मामले में आरोपी व्यापारी पुत्र अंकित पुत्र विपिन खंडेलवाल को गिरफ्तारी वारंट में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश होने पर जमानत न लेते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की है।

आरोपी व्यापारी पुत्र अंकित ने वर्ष 2011 में किसी काम से शहर में रहने वाले रविन्द्र यादव से 3 लाख रूपए उधार लिए थे और उसके बदले एक चैंक दिया था लेकिन चैक बांउस होने के बाद फरियादी रविन्द्र ने अपने अभिभाषक गजेन्द्र यादव के माध्यम से न्यायालय में केस रजिस्टर्ड कराया था।

और अभी इस मामले में सुनवाई चल रही थी लेकिन सुनवाई के दौरान आरोपी युवक अंकित न्यायालय में उपस्थित नही हो रहा था जिसके चलते न्यायालय ने अंकित का गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

जिस पर से आज पुलिस ने अंकित को गिर तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसकी जमानत को खारिज करते हुए उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!