डांट खाकर लौटे मुन्ना ने शुरू की सफाई

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। नगरपालिका शिवपुरी के अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा व सीएमओ कमलेश शर्मा ने शिवपुरी शहर में स्वच्छता अभियान का आगाज पर्यटक स्थलों व नालों की सफाई अभियान को प्रारंभ कर शिवपुरी शहर को स्वच्छ और हरा भरा करने के लिए अपने कदम बढा दिये हैं ।

शहर में स्थित पार्क, पर्यटन स्थलों को सफाई अभियान में पहले पायदान पर रखते हुये शहर के प्राचीन पर्यटक स्थल भदैया कुंड में सफाई अभियान की शुरूआत की ।

नगरपालिका शिवपुरी द्वारा भदैया कुण्ड में मूलभूत उपलब्ध सुविधाओं का और विस्तार किये जाने , साफ सफाई , व अन्य  आवश्यक सुविधाऐं बाहर से आने वाले पर्यटकों को प्राप्त हो इसके लिए भदैया कुण्ड में चल रहे स्वच्छता अभियान का निरीक्षण किया गया।

भदैया कुण्ड को आकर्षक स्वरूप प्रदान करने के लिए पर्यटकों को बैठने के लिए बैंच,आकर्षक रंग से स्थित भवनों की पुताई, प्रकाश  व्यवस्था , पीने की लिए स्वच्छ जल जगह जगह कूढा एकत्रित करने के लिए वाक्स रखे जाने संबधी सभी कार्य कराये जाने के कलेक्टर द्वारा नगरपालिका को निर्देश दिये।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!