बस का पहिया गढड़े में, यात्रियों की नीद में दखल, कूट दिया ड्रायवर

0
शिवपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र में ग्वालियर से गुना रूट पर चलने वाली सिकरवार बस क्रमांक एम पी 07 पी 8855 के चालक रामसेवक शर्मा पुत्र हुकुम सिंह शर्मा उम्र 55 वर्ष निवासी गोला का मंदिर ग्वालियर, के साथ शिवपुरी उतरे चार युवकों आरोपी इमरान, सलमान, रिजवान, शरीफ खां निवासी कमलागंज शिवपुरी ने जमकर मारपीट कर दी।

यह मारपीट युवकों ने इसलिए कर दी क्येांकि ग्वालियर से शिवपुरी आते वक्त वह बस में बैठे-बैठे सो रहे थे कि तभी किसी गढ्ढे की चपेट में आकर वह आगे की सीट से टकरा गए और उनके यहां चोट आ गई।

इस बाबत् बस में भी विवाद हुआ लेकिन तब अन्य यात्रियों ने मामले को सुलटा दिया। बाद में जैसे ही बस ग्वालियर वायपास पर रूकी तो बस में सवार चार युवकों ने मिलकर चालक के साथ लात-घूसों से जमकर मारपीट कर दी।

बस चालक ने मामले की शिकायत पुलिस कोतवाली में की ओर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 632/15 पर धारा 341,294,323,506बी,34 भादवि की धारा के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!