शिवुपरी। जिले से निकला फोरलेन हाईवे रोड के लूटेरो के हवाले हो गया है बीती रात्रि करैरा से कार से शिवपुरी आ रहे एक कर चालक को रॉपी लगाकर लूटने का प्रयास किया। लेकिन कार का टायर बस्ट होने के बाद भी कार चालक ने कार नही रोकी।
जानकारी के अनुसार शहबाज उम्र 26 साल पुत्र शफीक अहमद को अज्ञात बदमाशो ने सुरवाया थाना क्षेत्र के गंगौरा ग्राम के पास रांपी फेंककर कार के टायर को बस्ट कर दिया। कार चला रहे शहबाज ने कार को रोकने की कोशिश की लेकिन जब देखा कि बदमाश उसकी तरफ आ रहे है तो उसने कार नही रोकी बस्ट टायर पर ही कार को भगा दिया।
बताया गया है कार को लुटेरो ने बाईक से दो बदमाशो ने 2 किलोमीटर तक पीछा भी किया परन्तु कार को बदमाश रोक नही सके। कार चालक ने आगे रोड किनारे ढाबे पर कार को रोका और अपनी कार का बस्ट हुआ टायर बदला।
बाद में शहबाज ने इस घटना की सूचना पुलिस व परिजनो को दी। सूचना मिलते ही पुलिस उस ढाबे पर पहुचं गई लुटैरो को सुराग लगाने की कोशिश की गई परन्तु लुटैरो की कोई जानकारी नही मिल सकी।
कुल मिलाकर शिवुपरी जिले से निकला फोर-लेन हाईवे पूरी तरह से रोड के लुटैरो की गिर त में है इससे पूर्व भी इन रोड के लुटैरो ने कई वारदातो को अंजाम दिया है यह लुटैरो लूट करते समय मारपीट के साथ हत्या भी कर देते है।
पुलिस ने अभी तक कई ऐसे गिरोहो को पकडा भी है परन्तु इनका पूरी तरह से सफाया नही सकी है अब ये रोड के लुटैरे कभी भी किसी भी घटना को कारित कर देते है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।