शिवपुरी। जिले के बदरवास थाने के थाना प्रभारी की गुण्डागंर्दी के विरोध में कारवाई को लेकर भूख हड़ताल कर रहे चारो युवको,संतोष खटीक,राजेश ग्वाल,दिलीप परिहार व प्रहलाद शर्मा ने भूख हडताल खत्म कर दी है।
तीन दिन से जारी इस भूख हड़ताल पर बैठे युवको का स्वास्थय लगातार गिरता जा रहा था। प्रशासन की इस स्थिती को देखते हुए गुरूवार को मौके पर एडीएम जेएयू शेख व एसडीएम आरके पांडे सहित अन्य अधिकारी पहुंचे।
एडीएम शेख ने हडताल कर रहे युवको को भरोसा दिलाया की टीआई की शिकायतो की जांच 7 दिन पूरी कर करवाई कि जाऐगी। इसके बाद हडतालियों को जूस पिलाकर उनकी इस हडताल को समाप्त कर दिया।
विदित हो कि बदरवास थाने के टीआई तिमेश छारी की कार्यप्रणाली विवादित होती जा रही थी लगातार उनपर मनमानी के आरोप लग रहे थे। बदरवास के दो युवको ने टीआई की शिकायत एसपी से की तो टीआई ने विरोध स्वरूप 110 की कार्यवाही कर दी।
पत्रिका के बदरवास के पत्रकार ने टीआई पर यह आरोप लगाया कि उन्है और उनके परिवार को धमकाया और झूठे मुकदमें में फसाने की धमकी दी थी जिसकी जांच कोलारस एडीओपी आर्य कर रहे है यह घटना 27 दिन पूर्व की है।
इतना ही नही एसपी शिवपुरी ने बदरवास टीआई के एक प्रायवेट आदमी को वसूली के आरोप और आम जनता का धमकाने के आरोप मेें बदरवास थाने में मामला दर्ज करवाया था।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।