शिवपुरी। खबर आ रही है कि आज रात्री लगभग 2 बजे में घर में सो रहे मां-बेटे केा सांप ने डस लिया। सांप के डसे जाने के बाद परिजन मां-बेटे को सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां दोनो की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार शिवपुरी शहर में हवाई पट्टी के पास निवासरत रधिया बनो उम्र 35 वर्ष अपने बेटे जावेद उम्र 8 वर्ष के साथ सो रही थी। तभी अचानक कही से सांप आया और मां बेटे को खा लिया।
परिजन तत्काल मां बेटे को सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरो ने बेटे को मृत घोषित कर दिया और मां का ईलाज शुरू कर दिया,ईलाज के बाद रधिया की डॉक्टरो ने छुट्टी कर दी और परिजन उसको घर ले गए।
बताया गया है कि घर पहुंचने के बाद रधिया की तबीयत फिर से बिगडऩे लगी और उसे परिजन फिर अस्पताल ले गए। डॉक्टरो ने रधिया का ईलाज करते इससे पहले ही रधिया की मौत हो गई। परिजनो ने डॉक्टरो पर लापरवाही के आरोप लगाए है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।