पत्नि ने पति को पिलाया फिनायल, कार्यवाही से बचने ठोक दिया दहेज एक्ट

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम दीघौदी में विगत दिवस पत्नी ने अपने पति को मारने के लिए पानी के स्थान फिनायल पिला दिया जिससे वह अस्पताल में भर्ती हो गया और उसने पति के खिलाफ बयान दिये तो कार्यवाही से बचने के लिए पत्नी ने बदरवास के स्थान पर शिवपुरी कोतवाली में आकर अपने पति और सास के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज करा दिया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 जुलाई को गौरी गुप्ता ने अपने पति रिंकेश गुप्ता को उस समय फिनायल पिला दिया जब उसने अपनी पत्नी से पानी मांगा। घटना के बाद रिंकेश को उल्टियां होनी शुरू हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां उसने बयान दिये कि उसकी पत्नी ने उसे मारने के लिए फिनायल पिला दिया है जिस पर अस्पताल से पुलिस को तहरीर प्राप्त हुई और पुलिस जांच में जुट गई।

पुलिस कोई कार्यवाही न करे जिस कारण गौरी ने शिवपुरी कोतवाली पहुंचकर अपने पति रिंकेश गुप्ता और सास गिरजा के खिलाफ एक लाख रुपये का  दहेज मांगने की शिकायत की जिस पर कोतवाली पुलिस ने शून्य पर कायमी कर मामले को बदरवास थाने के लिए स्थानांतरित कर दिया है।

जिस पर पुलिस ने असल कायमी करते हुए धारा 498, 323, 506, 34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है और दोनों मामलों की जांच में जुट गई है।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!