शिवपुरी। कोलारस क्षेत्र के ग्राम आनंदपुर में पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर पदस्थ राजीव रघुवंशी की आगर जिले में सड़क दुर्घटना के बाद हुई दर्दनाक मौत के बाद कल शव उसके गृह गांव पहुंचा जहां पुलिस विभाग ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उसे अंतिम विदाई दी।
विदित हो कि आगर के सुसनेर में कोर्ट पेशी के बाद चार आरोपियों को एसआई के नेतृत्व में राजीव चार पहिया वाहन चलाकर आ रहा था जहां ग्राम सोयत वापस जा रहा था।
जहां वाहन कुछ दूर पहुंचा ही था तभी वाहन में सवार एक आरोपी ने कार की स्टेयरिंग को दूसरी ओर घुमा दिया जिससे कार असंतुलित होकर एक ट्रक में घुस गई और वाहन में सवार अन्य पुलिसकर्मी और आरोपी घायल हो गये जबकि वाहन चला रहे राजीव की मौत हो गई।
इस घटना के बाद कल राजीव के शव को उसके गांव लाया गया जहां कोलारस एसडीओपी सहित थाने का पुलिस बल वहां मौजूद रहा और राजीव का अंतिम संस्कार किया गया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।