बीएसएनएल की सेवाएं तीसरे दिन भी रही ठप

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर में बीएसएनएल की सेवाएं पिछले तीन दिनों से ठप हैं जिसमें मोबाइल, लेडलाइन व ब्रॉडबैंड की सेवाएं बंद हो जाने से उपभोक्ताओं का परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं नेटवर्क न होने पर शासकीय कार्यालयों में भी कामकाज ठप रहे। इसके बावजूद भी बीएसएनएल के अधिकारियों ने सेवाओं को बहाल करने का कोई भी उपाय नहीं किया है जिससे उपभोक्ताओं में बीएसएनएल के खिलाफ आक्रोश बढऩा शुरू हो गया है।

तीन दिनों से बीएसएनएल के उपभोक्ताओं का संपर्क एक-दूसरे से कट गया है और उनके फोन डेड हो गये हैं वहीं मोबाइलों पर भी अलग-अलग संदेश प्रसारित हो रहे हैं ऐसी स्थिति में उपभोक्ता ने बीएसएनएल से परेशान होकर प्राइवेट कंपनियों के कनेक्शन लेने शुरू कर दिये हैं। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!