शिवपुरी। संत शिरोमणि आचार्य श्री108 विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री108 अभय सागर जी महाराज जी का ससंघ मंगल प्रवेश कल सुबह 7 बजे गुना बाईपास से होगा।
बताया गया है कि अभय सागर जी महाराज के साथ मुनि श्री 108 प्रभात सागर जी महाराज और मुनि श्री 108 पूज्य सागर जी महाराज भी साथ में है। मुनि श्री अभय सागर जी महाराज जी का यह ससंघ खानियाधाना से पद बिहार करते हुए शिवपुरी नगर में धर्म की वर्षा करने के लिए नगर में चातुमार्स करने के लिए मंलग प्रवेश कल सुबह होगा।
मुनि श्री अभय सागर जी महाराज आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज के परम प्रभावक अर्थात जैन धर्म की पताका फहराने वाले शिष्य है। मुनि श्री के चातुमार्स शिवपुरी में होने से जैन समाज में हर्ष की लहर है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।