व्यापमं काण्ड को लेकर 16 को शिवपुरी बंद

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। मप्र में हुए व्यापमं घपले को लेकर के जिला कांग्रेस 16 जुलाई को जिला बंद रखेगी। कांग्रेस ने इस घपले को लेकर के भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे की मांग करते हुए पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में 16 जुलाई को यह बंद रखा गया है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश जैन आमोल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरवीर रघुवंशी ने बताया कि भाजपा की इस सरकार के कारण हजारों बेरोजगारों युवाओं के साथ छल हुआ है। जो पात्र युवा थे उन्हें नौकरी नहीं मिली और फर्जीवाड़ा कर अपात्रों को नौकरी दे दी गई।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि व्यापमं घोटाले में शिवराज सिंह और उनके मंत्रियों की भूमिका पूरी तरह संदिग्ध है। इसलिए सीएम को तुरंत इस्तीफ ा देना चाहिए। उन्होंने बताया कि कांग्रेस का जो बंद है उसको लेकर पार्टी पदाधिकारियों की एक बैठक 15 जुलाई बुधवार को शाम 4 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय पर रखी गई है। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक रामसिंह यादव करेंगे।

बैठक में प्रदेश महामंत्री तथा शिवपुरी प्रभारी रमेश अग्रवालए प्रदेश महामंत्री बैजनाथ सिंह यादव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने जिले के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेसजन, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, पूर्व विधायक, नगरपालिका के वर्तमान एवं पूर्व अध्यक्ष व उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण, जिला एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधिए युवक कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, मोर्चा संगठनए एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, निगरानी समिति, विधि प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति, सहकारिता प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारीए सेक्टर प्रभारियों से बैठक में उपस्थित रहने की अपील की है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!