शिवपुरी। तेंदुआ थाना क्षेंत्र के ग्राम गणेशखेड़ा में बीते रोज अपने मामा के घर आई एक नवविवाहिता के साथ एक युवक व उसके साले ने बाइक पर लि ट देने के बहाने रास्ते में पडऩे वाली एक पहाडिय़ा पर ले जाकर गेंगरेप कर दिया।
घटना के बाद दोनो आरोपी फरार हो गए वही पुलिस ने आज शाम को इस मामले में दोनो साले-जीजा के खिलाफ गैंगरेप का प्रकरण दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक एक 22 साल की नवविवाहिता बीते रोज किसी काम से अपने मामा के घर ग्राम गणेशखेड़ा आई थी। यहां से वह अपने घर सोनपुरा जा रही थी कि तभी उसे जगदीश सेन व उसका साला बाइक से मिल गया।
जगदीश ने महिला को अपनी बाइक पर लि ट देने की बात बोलकर बिठा लिया और फिर रास्ते में मिलने वाली एक पहाडिय़ा पर ले जाकर दोनो साले-जीजा ने महिला के साथ गैंगरेप कर दिया।
बाद में दोनो आरोपी उसे छोड़कर मौके से फरार हो गए। पीडि़ता ने आज शाम को इस मामले में दोनो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।