शिवपुरी। ग्वालियर से किराना व्यवसाई के गोदाम से चोरी हुई एक सैकड़ा काली मिर्च व इलायची की बोरियों में से 19 बोरी बैराड़ व भटनावर के व्यापारियों के गोदाम से बरामद हुई है।
इनमें से 3 बोरी बैराड़ के व्यापारी व ठेकेदार मनीष गुप्ता के गोदाम व कुछ अन्य बोरी दूसरे व्यापारी के गोदाम से वही भटनावर में रहने वाले दो अन्य व्यापारियों के गोदामों से चोरी गए माल को बरामद किया गया है।
बताया जा रहा है कि ग्वालियर से चोरी करने वाले चोर ने माल को बैराड़ व भटनावर क्षेंत्र में खपाया था और चोर पकडऩे के बाद अब यह माल बरामद हो रहा है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।