शिवपुरी- पुलिस थाना देहात के अंतर्गत आने वाली जवाहर कॉलोनी में किसी विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए और दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के साथ विवाद करते हुए मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी।
इस पर पुलिस थान देहात ने दोनों पक्षों की फरियादी सुनने के बाद क्रास कायमी कर मामला पंजीबद्ध किया है। पुलिस ने दोनों ही पक्षों के विरूद्ध धारा 294,323,506 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
घटनाक्रम के अनुसार देहात थाना क्षेत्र की जवाहर कॉलोनी में निवासरत रजनी पत्नि सुनील राठौर उम्र 26 वर्ष के साथ जवाहर कॉलोनी के ही मदन, दैनिक व धर्मेन्द्र राठौर ने किसी विवाद के चलते मुंहवाद किया और फिर यह मुंहवाद मारपीट में बदल गया। जिस पर रजनी का पति व अन्य परिजन मौके पर आए और दोंनों पक्षों में मारपीट होने लगी।
इस घटना को लेकर पहले रजनी ने पुलिस थाना देहात में जाकर मदन, दैनिक व धर्मेन्द्र राठौर के खिलाफ धारा 349,294,323, 506 व 34 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कराया तो वहीं दूसर ओर दूसरे पक्ष से धर्मेन्द्र पुत्र मदन राठौर ने भी रजनी व उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने धर्मेन्द्र की रिपोर्ट पर रजनी, काली, रोहित के खिलाफ धारा 323,294,506 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।