करैरा। पुलिस ने बीती रात एक पेट्रोल पंप को लूटने की साजिश रचते हुए 5 बदमाशों में से 4 बदमाशों को दबोचने की कार्रवाई की है। एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने बदमाशो के कब्जे से एक देशी कट्टा, सरिया, तलवार व अन्य हथियार बरामद किए है। पुलिस ने सभी के खिलाफ लूट की धाराओ के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक एसडीओपी विवेक अग्रवाल को बीती रात सूचना मिली कि कुछ बदमाश आईटीवीपी के पास स्थित श्रीवास्तव पेट्रोल पंप के पीछे पंप को लूटने की साजिश कर रहे है।
सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चार बदमाशों रामकुमार पुत्र नाथुराम लोधी निवासी मछावली, प्रेमा पुत्र मुलुआ राम कोली निवासी आढऱ, कल्ला उर्फ कल्याण पुत्र गिरवर यादव व कीरथ पुत्र बालकिशन लोधी निवासी करैरा को तो गिर तार कर लिया लेकिन एक बदमाश पुरूषोत्तम पुत्र रामस्वरूप जाटव मौके से फरार हो गया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।