शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटरा में विगत दिवस एक युवक ने आदिवासी महिला के साथ बलात्कार कर दिया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
पीडि़ता ने हि मत जुटाकर आरोपी की शिकायत थाने में दर्ज करा दी। पुलिस ने इस मामले में धारा 376, 506 बी भादवि सहित 3(2)5 एससीएसटी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय पीडि़त महिला बीती 31 मई को शौच के लिए घर के पास में स्थित हक्कू जाटव के खेत में गई हुई थी, जहां आरोपी कोक सिंह पुत्र बादाम सिंह कुर्मी की दृष्टि महिला पर पड़ी।
वह अपनी बाइक खेत के किनारे लगाकर अंदर घुस गया, जहां आरोपी ने पीडि़ता को पकड़ लिया और एक बड़ी चट्टान पीछे ले जाकर उसके साथ बलात्कार कर दिया।
पीडि़ता के शोर मचाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग गया। इसके बाद पीडि़ता घर पहुंची और परिजनों को आरोपी की करतूत के बारे में बताया। जिस पर हि मत जुटाकर पीडि़ता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।