पति सहित नौ रिश्तेदारो पर पत्नि के अपहरण का मामला दर्ज

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम धूम से विगत दिवस पति ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर मायके से पत्नी को अगवा कर लिया। अपहृता की 5 जून को डिलेवरी हुई थी उसके बाद से ही वह अपने मायके में रह रही थी। जिसका डिलेवरी के एक दिन बाद ही आरोपियों ने अपहरण कर लिया। पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद आज आरोपी पति सहित नौ लोगों के खिलाफ भादवि की धारा 365 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय उर्फ ममता यादव का विवाह गसवानी के ग्राम हीरापुर में रहने वाले हुकुम सिंह यादव के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुरालीजन ममता को तरह तरह से प्रताडि़त करते थे। घटना के सात आठ दिन पहले ही ममता अपने मायके पहुंची जहां 5 जून को उसकी डिलेवरी शिवपुरी अस्पताल में हुई।

उसके बाद उसकी मां विमला पत्नी केदार यादव ममता को लेकर गांव वापस आ गई जहां उसका पति हुकुम सिंह और कल्याण सिंह, रामवीर सिंह, देवी सिंह, रामवरण, मोनी, बादशाह, अवतार, रामनिवास एक चार पहिया वाहन से ग्राम धूम पहुंचे और ममता को आरोपियों ने घर से जबरन उठा लिया और उसे गाड़ी में बैठाकर ले गये।

यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गई। इसके बाद अपहृता की मां विमला यादव ने बैराड़ थाने पहुंचकर एक शिकायती आवेदन पुलिस को सौंपा जिसकी जांच के बाद पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!