दिनारा में चोरो को पुलिस का ऑफर, एक रात में टूटे 3 घरा के ताले

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिला मुख्यालय से लगभग 75 किमी दूर दिनारा कस्बे में शायद पुलिस ने चोरो को ऑफर की स्कीम चला रखी है। बताया गया है कि कस्बे में चोरो ने बीती रात में 3 घरों के ताले चटकाये। इनमें से दो घरों में चोरों को कुछ नहीं मिला जबकि तीसरे घर से चोरों ने जेवरात और 1200 रुपये नगदी सहित सवा लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों को सफलता पुराना दिनारा में स्थित सुनीता ठाकुर पत्नी कल्याण सिंह ठाकुर के मकान में मिली। बताया जाता है कि सुनीता अपने परिवार सहित घर के दूसरे कमरे में सो रही थी, लेकिन खाली कमरे में चोरों ने धाबा बोला।

उक्त कमरा घर का सबसे आखिरी कमरा था। चोरों ने कमरे की तलाशी लेकर अलमारी का ताला तोड़कर सोने की चार चूडिय़ां, पायल सहित 1800 रुपये नगदी पर हाथ साफ किया। चोरी गये सामान का मूल्य लगभग सवा लाख रुपये है। इसके अलावा चोरों ने प्रकाश लोधी और बस्सी केवट के मकान पर भी धाबा बोला, लेकिन उन्हें वहां से कुछ भी नहीं मिला।

आज सुबह जब श्री लोधी और श्री केवट ने अपने मकान के ताले टूटे देखे तब उन्हें घटना का पता चला। पुलिस ने सुनीता ठाकुर के मकान में चोरी के कारण अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध भादवि की धारा 457, 380 का मामला कायम कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!