शिवपुरी। शनिवार-रविवार की रात जानू उर्फ टिंकल राठौर उम्र 25 वर्ष निवासी मनियर की गोली मारकर हत्या कर दी,इस हत्या के मामले में पुलिस की जांच सर्वप्रथम पैसो के लेन-देन के कारण की ओर बड रही है। सूत्र बता रहे है कि जानू ने घर से पोने दो लाख रूपए लिए थे अब इन पैसो की जानकारी नही है।
अभी फिलहाल कोतवाली पुलिस मृतक जानू के भाई सुनील के कहने पर जानू के दोस्त कपिल राठौर,वीरेन्द्र राठौर,नरेन्द्र राठौर व एक अन्य दोस्त को राउंडअप कर लिया है। बताया गया है कि घटना वाली शाम को इन चारो के साथ जानू देखा गया था। पुलिस की इनसे पूछताछ जारी है।
पुलिस मृतक के मोबाईल की कॉल डिटेल को भी छान रही है कि शाम को जानू की किनसे बात हुई और आखिरी कॉल किसकी थी,पुलिस को कहना है कि इस केस में सभी एंगल से जांच जारी है,कुछ महत्वपूर्ण सुराग भी पुलिस को मिले है जल्द ही हकीकत सामने होगी।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।