शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्रांतर्गत बाईस सवार तीन लुटेरों ने गत रात्रि एक युवक की बाईक लुट ली है लूट की यह वारदात शीतला माता मंदिर क्षेत्र में करही रोड़ पर घटित हुई है।
जानकारी के अनुसार दुमदुमा निवासी निवासी सुरेश गुर्जर पुत्र शिवराज सिंह गुर्जर करैरा से रएटीएम से पैसे निकालकर लेबर का पेमेंट करने जा रहा था,रास्ते में उसने लघुशंका करने के रूका। तभी एक बाईक पर सवार होकर आए तीन लूटेरो ने सुरेश पर कट्टा अडाकर बाईक लूट ली।
बाईक का ले जाते समय सुरेश ने लूटेरो का प्रतिरोध भी किया परन्तु लूटेरो ने उसे धक्का दे दिया और गोली चलाने कि नियत से उस पर कट्टा तान दिया फिर सुरेश ने उन लूटेरो का विरोध नही किया।
इस मामले में करैरा थाना पुलिस ने धारा 379 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि चूंकि बाईक युवक से छीनी नही बल्कि रोड़ किनारे चाबी लगी अवस्था में उठाई है,यह लूट नही चोरी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।