जलक्रांति सत्याग्रह: कलेक्टर की चिठ्ठी से नजर आई एक आशा की किरण

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पिछले 24 घंटे में इस शहर के लिए सबसे बडी खबर आ रही है कि जलक्रांति सत्याग्रह की सफलता ने जिला कलेक्टर शिवपुरी को प्रमुख सचिव मप्र शासन को लिखने पर मजबूर कर दिया है।

जानकारी मिल रही है कि शिवुपरी कलेक्टर राजीब दुबे ने मप्र शासन के प्रमुख सचिव को लिखा है इस पत्र के माध्यम से कहा गया है कि शिवुपरी में सिंध को लेकर चल रहे जलसत्याग्रह आंदोलन आने वाले कल में जिले के कानून व्यवस्था के लिए बडी चुनौती बन सकती है।

पत्र में स्पष्ट लिखा गया है कि ग भीर जल संकट का उल्लेख करते हुए कहा कि यहॉं भयंकर जल सकंट व्याप्त है। इस जल संकट को दूर करने के लिए सरकार का जल्द की कडे कदम उठाने होगें।

कुलमिलाकर शिवपुरी नगर में जलसमस्या को लेकर शुरू किए  गए सत्याग्रहिओ को एक छोटी सी आशा किरण दिख रही है परन्तु पब्लिक पार्लियामेंट को अभी इस मुद्दे पर डटे की आवश्यकता है।

आज इस सत्याग्रह में अपना योगदान अनाज मडी में व्यापारियों और ह मालों ने खरीदी बंद कर अपना विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने भी स्वेच्छा से अपनी फसल मण्डी में नहीं बेची। जो किसान अपनी फसल लेकर शिवपुरी पहुंचे थे उन्होंने भी सत्याग्रहियों को अपना समर्थन दिया है।

आज धरनास्थल पर सर्व समाज संभव सेवा संस्थान के डॉ. अशोक मंगल और देवेन्द्र सिंह चौहान ने क्रमिक अनशन पर बैठकर अपना समर्थन जलक्रांति को दिया है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!