पत्रकारों के हमले के विरोध में कलेक्टर, एसपी को सौपा ज्ञापन

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के समस्त पत्रकार साथियों ने एकत्रित होकर आज जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में पत्रकार साथियों की मांग थी कि उप्र के शाहजहांपुर, मप्र के बालाघाट, मऊ व ग्वालियर के पत्रकार राकेश अचल के साथ हुई अभद्रता के मामले को लेकर पत्रकारो में रोष है।

ऐसे में लोकतंत्र का चौथा स्त भ पर लगातार हमले हो रहे और बीते कुछ रोज पूर्व दो पत्रकार साथी कलम की रक्षा करते हुए शहीद हो गए है। ऐसे में लोकतंत्र के सिपाही अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है इसके लिए पत्रकार सुरक्षा कानून बने और पत्रकारों के हितों की रक्षा जाए।

इस संबंध में कलेक्टर शिवपुरी राजीव दुबे व पुलिस अधीक्षक मोह मद युसूफ कुर्रेशी को समस्त पत्रकारों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर पत्रकारों की सुरक्षा की मांग की। ज्ञापन सौंपते समय कलेक्टर व एसपी ने पत्रकारों को हर संभव सहायता-सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन दिया।

ज्ञापन सौंपने वालों में बृज दुबे, ललित मुदगल,के.के.दुबे, मनीष भारद्वाज, आदिल शिवानी, विजय शर्मा, तपन अरोरा, मनोज भार्गव, देवू समाधिया, वीरेन्द्र राठौर, प्रदीप तोमर, रशीद खान, राजू ग्वाल यादव, राजू शर्मा, इस्लाम शाह, रिंकू जैन, ध्रुव शर्मा, अजमेर सिंह धाकड़, नेपाल बघेल, दीपक श्रीवास्तव, राहुल अष्ठाना, सचिन शर्मा, नीरज श्रीवास्तव, सतेन्द्र उपाध्याय, उपेन्द्र तिवारी पिछोर, सतीश निगम आदि पत्रकारगण मौजूद थे।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!