शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसौद में बीती रात्रि चार बदमाशों ने लूट के उद्देश्य से घर में घुसकर एक युवक कैलाश कुशवाह को गोली मार दी। चार बदमाशों में से दो की पहचान श्रीलाल जाटव और बालकिशन जाटव के रूप में फरियादी ने की है जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं।
फरियादी के अनुसार गोली मारने के बाद आरोपियों ने घर में घुसकर लूटपाट की, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका कि बदमाशों ने क्या लूटा?
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिरसौद कस्बे में रहने वाला कैलाश जाटव रात्रि में अपने परिवार के साथ सो रहा था। इसी बीच चार लोग उसके घर में घुस आये। घर में घुस बदमाशों में से कैलाश ने दो आरोपियों की पहचान कर ली।
इस पर आरोपी श्रीलाल जाटव ने कैलाश पर फायर कर दिया जिससे कैलाश के बायं हाथ में गोली लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने अभी इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की है।
थाना प्रभारी के अनुसार लूट नहीं रंजिश कारण
अमोला थाना प्रभारी वेदेन्द्र सिंह कुशवाह का कहना है कि फरियादी द्वारा उन्हें बताया गया है कि श्रीलाल जाटव और बालकिशन जाटव सहित उसके दो अन्य साथी उसके घर में घुसे थे और पुराने विवाद को लेकर आरोपियों ने यह घटना घटित की गई। इसी कारण पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई कायमी नहीं की है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।