आमने-सामने की बाईक भिड़ंत में एक घायल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी- जिले के भौंती थाना क्षेत्र मे दो बाईकों की सामने-सामने की भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी युवक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में घायल युवक को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। 

पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात बाईक चालक के खिलाफ अपराध क्रमांक 265/15 पर धारा 279,337 आईपीसी के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार ग्राम देवरीखुर्द थाना भौंती निवासी हरिसिंह पुत्र गजराज सिंह यादव अपने दुपहिया वाहन से बूढ़ोन से निकलकर पिछोर की ओर जा रहा था। इसी बीच जब वह पिछोर के नजदीक पहुंचने ही वाला था कि तभी सामने की ओर से आ रहा एक बाईक सवार अनिंयत्रित होकर हरिसिंह की बाईक से जा भिड़ा। 

इस दुर्घटना में जहां हरिसिंह को गंभीर चोटें आई तो वहीं दुर्घटना के बाद अज्ञात टक्कर मारने वाला बाईक सवार मौके से फरार हो गया। घटना खोड़-पिछोर रोड़ स्थित ग्राम खैरवास प्रतिक्षालय के नजदीक की है। पुलिस ने आरोपी अज्ञात बाईक चालक युवक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला जांच में ले लिया है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!